पूर्णिया, फरवरी 23 -- बायसी, एक संवाददाता। बारात से वापस लौटने के क्रम में बाइक के डिवाइडर के टकराने के दो युवकों की मौत हो गयी। मृतक दोनों युवक की पहचान डगरुआ थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में की गयी है। मृतक बादल मंडल (19 वर्ष) पिता अरुण मंडल मोहम्मदपुर बरसौनी एवं दूसरा मृतक बादल कुमार (22 वर्ष) पिता अरविंद विश्वास कोचेली निवासी हैं। बायसी थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग बायसी पूरब चौक पर रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गया। एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे को गम्भीर हालत में को पीएचसी बायसी भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि बाइक डिवाइडर से टकराने से बाइक पर सवार दोनों युवक की मौत हो गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.