बारात से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कोहराम
गोरखपुर, मई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र में गुरुवार की भोर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में बाइक सवार सहित दो की मौत, एक घायलहादसे का विवरण सोनौली नगर पंचायत के तिलहवा निवासी राजेश साहनी व सोनौली के ही खजुरिया निवासी रोहित साहनी बाइक से सिद्धार्थनगर के उस्का थाना क्षेत्र में गई बारात से वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय उनकी बाइक बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर लालपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.