सीवान, अप्रैल 18 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुबछपरा मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर और बिजली पोल से जा टकराई। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग बारात से लौट रहे थे। दुर्घटना में दो-तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग अनहोनी की आशंका में घरों से बाहर निकलकर घटनास्थल पर पहुंच गए। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और अंदर सवार लोग दर्द से कराह रहे थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बिजली का पोल टूटकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर हुसैनगंज थाना पुलिस ने मौके पर चौकीदार को निगरानी के लिए तैन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.