उन्नाव, फरवरी 14 -- उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही वैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए और बारात की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं। असोहा थानाक्षेत्र के बरेला गांव निवासी 40 वर्षीय महेश पुत्र गुरु प्रसाद पासी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शुक्रवार शाम गांव के विनय के बेटे संदीप की बारात में शामिल होने भतावां गांव गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात वह अन्य ग्रामीणों के साथ वैन से घर लौट रहा था। वैन में कुल आठ लोग सवार थे। जैसे ही वाहन कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज पक्षी विहार के सामने पहुंचा, तभी सामने चल रहे अज्ञात व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.