छपरा, मई 13 -- 1 दाउदपुर के दुमदुमा गांव में मृतक राहुल कुमार के घर बुधवार को रोते-बिलखते परिजन

हादसे का विवरण 2 रसूलपुर थाना क्षेत्र के बंसी छपरा गांव के समीप बुधवार को हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो वाहन 3 मृतक राहुल कुमार का फाइल फोटो पेज तीन की लीड दाउदपुर/रसूलपुर। छपरा-सीवान एनएच-531 पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के बंसी छपरा गांव के समीप बुधवार की अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग जख्मी हो गए। मृतक दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी राम ईश्वर साह के 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया गया है। वह दो भाइयों में छोटा है। लोगों ने बताया कि बारात से लौट रही बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा...