बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, दूल्हे के पिता-मौसा समेत तीन की मौत
गुमला, जून 20 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के पालकोट-गुमला मुख्य मार्ग स्थित काली मंदिर के समीप शनिवार अहले सुबह करीब पांच बजे हुए भीषण सड़क हादसे में पंचायत सचिव समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रही एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। मृतकों की पहचान बसिया थाना क्षेत्र के लौंगा गांव निवासी कलेश्वर साहू और सिल्ली थाना क्षेत्र के बनसिया निवासी दीनबंधु साहू के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्ते में साढ़ू बताए जाते हैं। वहीं हादसे में घायल मनोज ठाकुर, रामदशरथ पांडे और मुकुंद साहू का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कलेश्वर साहू के बड़े पुत्र का विवाह गुमला थाना क्षेत्र के कुम्हारिया गांव में संपन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.