फतेहपुर, मई 2 -- असोथर। गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग पर शनिवार भोर पहर पुर बुजुर्ग मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराती हुई खंती में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में पांच लोगों को कानपुर रेफर कर दिया गया। गाजीपुर थाने के मनीपुर गांव निवासी दीपू रैदास की शुक्रवार को शादी थी। उनकी शादी किशनपुर के अकबरपुर (बड़वा) निवासी रीता देवी से हुई। शादी के बाद सात बाराती कार में सवार होकर लौट रहे थे। पुर बुजुर्ग मोड़ के पास कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए खाई में पलट गई। कार में सवार 35 वर्षीय शिवकरन और 40 वर्षीय उमेश पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भारत भूषण, अनूप कुमार, अतुल सिंह, सुखराज पाल और आशुतोष गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.