शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- खुटार। खुटार-मैलानी रोड पर सलनहां गांव के पास मंगलवार देर रात करीब 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। बारात से लौट रही एक कार को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे कार सवार पांच बाराती घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों में लखीमपुर खीरी के गफ्फारनगर निवासी बालकराम (50), रामलड़ैते (45), एटारा निवासी दाताराम (45), मूड़ा माफी निवासी छत्रपाल (50) और मगदापुर निवासी अनुज (22) शामिल हैं। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से बालकराम और रामलड़ैते की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बोलोरो ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल,रेफर हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक वाहन समेत फरार हो गया। प्रभारी...