फतेहपुर, मार्च 7 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में बारात से लौटने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी शिव लखन अपने पुत्र वीरू की बारात शुक्रवार को भिठौरा ब्लॉक के बहलापुर गांव लेकर गए थे। शनिवार को बारात वापस लौटने के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर प्रवेश के दौरान गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में शिव लखन और उनके रिश्तेदार सचिन के सिर में चोट आई, जबकि सरला पत्नी शिव लखन तथा अमित पत्नी बबलू सिंह भी घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि महिलाओं के बीच बचाव के दौरान जेवर गिर गए और कुछ युवतियों के साथ अभद्रता की गई। थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.