गंगापार, अप्रैल 21 -- मंगलवार की सुबह बारात से घर लौट रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो नाबालिग बेटे किसी तरह बच गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मेजा थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी 45 वर्षीय कमल किशोर प्रजापति सोमवार शाम भटौती गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। मंगलवार की भोर पांच बजे के दरम्यान वह अपने दो बेटों 15 वर्षीय नितिन और 13 वर्षीय नितेश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर करछना के बेन्दौं नहर पुलिया के समीप अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे तीनों सड़क पर जा गिरे। यह भी पढ़ें- बरात से घर लौट रहे बाइक सवार तीन को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों बच्चे दूर जा गिरे, जबकि कमल किशोर सड़क पर ही पड़े रहे। ...