बारात से पिकअप वाहन चोरी, केस दर्ज
भदोही, मई 13 -- भदोही, संवाददाता। अभी तक शादियों में बाइक चोरी हो रही थी। अब चोरों ने चार पहिया वाहन पिकअप पर हाथ साफ कर दिया। मामले में गोपीगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पाली निवासी हूबलाल बिंद ने तहरीर में कहा कि अपने पिकअप वाहन को लेकर सात मई की रात को वह गोपीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर चकविजयी गांव ले गए थे। रात में 10 और 11 बजे के बीच में वह वाहन को सामियाना के पास खड़ा करके भोजन करने चले गए। वापस आने पर देखा तो गाड़ी गायब थी। यह भी पढ़ें- होटल के बाहर से बाइक चोरी, प्राथमिकी पुलिस ने पहले को केस लिखने में हीलाहवाली किया लेकिन बाद में अफसरों के निर्देश पर अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया। यह भी पढ़ें- मैरिज हॉल के बाहर से कार चोरी
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.