पीलीभीत, मई 8 -- बीसलपुर। बारात से घर वापस लौट रहे युवक को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला संत नगर कालोनी निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली पुलिस को बताया कि छह मई को रात में बारात से अपना घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसे घेरकर उसके साथ मारपीट की गई व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव अहिरपुर नंगला निवासी आरोपी अनमोल आशीष, बैवी, अयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, तीन नामजद पर मुकदमा यह भी पढ़ें- शादी से लौट रहे युवक पर हमला, स्कूटी तोड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...