जौनपुर, मई 9 -- यूपी के जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दुल्हन के एक सिरफिरे आशिक ने दूल्हे को धमकी दे डाली कि अगर वह बारात लेकर आया तो उसे मार दिया जाएगा। इससे सहमे दूल्हे ने बारात ले जाने से ही इनकार कर दिया। बाद में तेजी बाजार थाने में तहरीर देकर एक नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार को चकदौदहां गांव से एक युवक की बारात सुल्तानपुर जानी थी। शादी से एक दिन पहले गुरुवार शाम घर में भतवान और हल्दी की रस्मों का कार्यक्रम चल रहा था। घर में खुशी का माहौल था और रिश्तेदारों के साथ गांव के लोग भी समारोह में शामिल थे। तभी दो बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और दूल्हे का मोबाइल नंबर पूछकर चले गए। कुछ देर बाद दूल्हे के फोन पर धमकी भरी कॉल आई। कॉल करने वाले ने बारात लेकर जाने पर जान से मारने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.