पीलीभीत, अप्रैल 30 -- बरखेड़ा। लखनऊ कलां गांव में बुधवार शाम एक बारात गए थी। बारात जाने के बाद दूल्हे के घर में दो चोर चोरी के इरादे से घुस गए। चोरों की आहट से महिलाओं ने शोर मचा शुरू कर दिया। पड़ोसियों की मदद से दो दोनों को पकड़ भी लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। बाद में बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया।

घटना का विवरण लखनऊ कलां निवासी मंगली प्रसाद के पुत्र संजीव कुमार की बारात शुक्रवार शाम को सबियापुर गई थी। बारात में घर के सभी घर के पुरुष गए हुए थे। बारात जाने के बाद देर रात दो चोर मौका देखकर घर की छत के रास्ते ऊपर बने कमरे में पहुंच गए। जब महिलाए छत पर सोने के लिए गईं, तो उन्हें कमरे में आहट सुनाई दी। जब पास जाकर देखा, तो दो चोर कमरे में दिखाई दिए। चोर देख महिलाओं में चीख पुकार शुरू कर दी।

पड़ोसियों की मदद महिलाओं का शोर श...