हिन्दुस्तान संवाद, अप्रैल 21 -- UP News: यूपी के बस्ती से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बारात ले जाने से पहले दूल्हा बने दारोगा को जान से मारने की धमकी मिल गई। एक युवक ने खुद को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए दूल्हे को धमकाया कि अगर वह बारात लेकर पहुंचा तो वह सही सलामत वापस नहीं लौट पाएगा। उसकी यह हरकत देख दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। उधर, दुल्हन के परिजनों ने देर रात प्रेमी से ही शादी करा दी। ये मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र का है। जहां एक दारोगा की शादी उस समय रुक गई, जब दुल्हन का कथित प्रेमी मौके पर पहुंचा और दूल्हे को धमकी दी कि अगर वह विवाह करने आएगा तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। धमकी देकर आरोपी वहां से भाग निकला, जिसे दूल्हे के परिजन पकड़ नहीं सके। 20 अप्रैल को तय शादी रद्द होने से दुल्हन का परिवार सकते में आ गया और ...