संभल, मई 1 -- थाना क्षेत्र के चौकी नरौली अंतर्गत गांव अलीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ागांव में बुधवार शाम बारात चढ़त के दौरान गाने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने छह नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी तेजपाल पुत्र लाखन की पुत्री की बारात बुधवार शाम करीब 5:30 बजे गांव में चढ़ रही थी। बारात में 'जय भीम' के नारे और गाने बज रहे थे तथा लोग डांस कर रहे थे। जब बारात पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची, तभी गांव के कुछ युवकों ने इन गानों का विरोध किया, जिससे विवाद शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- बारात में 'जय भीम' गाने को लेकर विवाद, मारपीट में कई घायल, 6 नामजद पर मुकदमा विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान कई लोग चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.