नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। गोकलपुरी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर घात लगाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में 29 वर्षीय युवक और उसका एक वर्षीय बेटा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, अमर कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय जयप्रकाश भारती ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को वे सपरिवार अपने भांजे रोहित की बारात में बस से खुर्जा, यूपी गए थे। सफर के दौरान बस में सोनू और मानू नामक युवक शराब पीकर गाली-गलौच कर रहे थे। जयप्रकाश ने महिलाओं और अन्य लोगों का हवाला देकर ऐसा करने से रोका तो मानू बहस करने लगा। खुर्जा पहुंचने पर जयप्रकाश के बेटे दीपक को जब मामले का पता चला तो उसने सोनू को थप्पड़ जड़ दिया। वहां भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसे स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।शादी संपन्न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.