जौनपुर, जून 27 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में शुक्रवार की रात आई बारात में घराती और बाराती के बीच डीजे पर नाच गाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें बाराती पक्ष का एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दैरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- डीजे पर डांस लेकर घरातियों-बरातियों में मारपीट विवाह समारोह का विवरण सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव से आरा में जमुना राजभर के घर बारात आई थी। जयमाला कार्यक्रम के बाद डीजे पर नाच गाना चल रहा था। इसी दौरान घराती और बराती पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसमें भदेठी गांव निवासी 24 वर्षीय सौरभ राजभर पुत्र राजेश राजभर के सिर ...