बरेली, मई 11 -- शीशगढ़, संवाददाता।शादी समारोह में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद और पांच अज्ञात सहित नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।रामपुर के मिलक थाना गांव क्योरार निवासी घनश्याम द्वारा दर्ज मुकदमे में कहाकि गुरुवार को भांजे अमित निवासी भौरकी थाना कैमरी रामपुर के साथ शादी में शामिल होने सहोड़ा के पास बारात घर गए थे। रात में खाना खाते समय गोकिलपुर निवासी लाल सिंह, बृजमोहन, ओमपाल, गौरव और 4-5 अन्य लोगों से कहासुनी हो गई थी। लोगों ने मामला शांत करा दिया था। कुछ देर बाद आरोपी दो कारों से आए। बारात में आते ही घनश्याम और उनके भांजे अमित से मारपीट की। धारदार हथियार से दोनों के सिर पर हमला किया। मामा-भांजा घायल हो गए। लोगों के बचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घनश्याम की तहरीर पर चार नामजद और चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.