बारात में हुआ विवाद, सुबह फंदे पर लटका मिला युवक
संभल, जून 25 -- बबराला थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी 19 वर्षीय लोकेश बुधवार को गांव के ही एक युवक की बारात में शामिल होने गया था। बारात रायसत्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी, जहां किसी बात को लेकर लोकेश का गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार विवाद के बाद लोकेश घर लौट आया। गुरुवार सुबह उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बारात में हुए विवाद के बाद युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.