गोपालगंज, मार्च 6 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता गोपालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बारात के दौरान स्टेज पर चढ़कर हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम निजलहां तिनमुहानी सड़क के पास आयोजित एक बारात कार्यक्रम में कुछ युवक स्टेज पर चढ़कर हथियार लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। हालांकि, पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। इनमें एक गोपालपुर थाना क्षेत्र के निजलहां गांव निवासी छठु चौधरी का पुत्र मिथुन कुमार यादव है। वहीं दूसरा युवक फुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.