भागलपुर, अप्रैल 27 -- सुल्तानगंज। बारात में मस्ती करने अंग्रेजी शराब का एक बोतल लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने थाना क्षेत्र के कमरांय के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा। पकड़ाए युवक सत्यम कुमार, ग्राम कहुआ के पास से पुलिस ने अंग्रेजी शराब की एक बोतल बरामद की। शराब बरामद होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना लाई। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि संग्रामपुर से बारात जा रहे थे। इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार ने बताया की पकड़े गए युवक के पास से अंग्रेजी शराब की एक बोतल बरामद की गई है। युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...