पीलीभीत, मार्च 16 -- बिलसंडा। नगर में बीती रात शराब के नशे में एक शादी समारोह जंग का अखाड़ा बन गया। जमकर लाठी डंडे, बेल्ट, ईंट, पत्थर और कुर्सियां चलीं। जिससे अफरातफरी मच गई। दोनों पक्ष से कई लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बलवा समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। करेली क्षेत्र के गांव सिमरोली निवासी श्यामचरन ने ने बताया कि शनिवार कि रात वो अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी की एक बारात में नगर के अमन बैंकट हाल में आये थे। यहां पर पहले से मौजूद अजय कुमार व विजय कुमार निवासी ग्राम महोलिया थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर शराब के नशे में धुत थे।जिन्होने मुझे व मेरे बेटे मुकेश कुमार से शराब पीने के लिए दो हजार रूपये मांगे। रुपये देने व शराब पीने पिलाने से इंकार करने पर गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। धक्का देकर बे...