प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 8 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। बारात से लौट रहे बारातियों और वाहन चालक पक्ष के बीच हुए विवाद ने रविवार देर रात उड़ैयाडीह चौराहे पर हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि नशे में धुत कुछ लोगों ने बारात की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और दो लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।सरखेलपुर गांव निवासी साधू वर्मा की बारात रविवार को रामपुर सुजानगंज गई थी। द्वारपूजा कार्यक्रम के दौरान कुछ वाहन चालक गाड़ियां लेकर वापस लौटने लगे। इसी दौरान बाराती आशीष वर्मा ने कहा कि द्वारपूजा समाप्त होने और भोजन करने के बाद ही सभी लोग लौटेंगे। इसी बात को लेकर चालक और बाराती के बीच कहासुनी एवं गाली-गलौज हो गई। बताया जाता है कि देररात करीब 1:45 बजे बारात वहां से रवाना हुई। आरोप है कि वाहन चालक ने पहले से ही दीवानगंज क्षेत्र से कुछ युवकों ...