बांदा, मई 10 -- बांदा। बबेरू कोतवाली के मुरवल गांव निवासी राम सिंह पुत्र बच्चा रैदाश 30 अप्रैल को रिश्तेदार अशोक वर्मा की बेटी की शादी में गया था। वहां लड़के पक्ष के हरिश्चंद्र व उमेश निवासी मुरवल ने उसे बिना वजह नशे में जमकर पीटा। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। गंभीर हालत होने पर उसका अभी तक इलाज चलता रहा। अब पिता को साथ लेकर तहरीर देने आया है। पुलिस ने हरिश्चंद्र व उमेश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- विवाह उत्सव में हंगामा व मारपीट, दो पर मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- विवाह उत्सव में हंगामा व मारपीट दो पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...