नोएडा, मार्च 14 -- नोएडा के झुंडपुरा में गुरुवार रात बारात चढ़त में लूटे रुपए को लेकर हुए विवाद में नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया। मुख्य आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-11 में लक्की बाथम परिवार संग रहते हैं। वह मेहनत मजदूरी करते हैं। उनका 17 साल का बड़ा बेटा श्याम और छोटा बेटा गुरुवार रात को झुंडपुरा में बारात में गए थे। दोनों भाइयों के साथ सेक्टर-11 के रहने वाले दो नाबालिग के अलावा आसिफ उर्फ अत्थी, तौसीफ, सुदामा, सरफराज भी बारात में शामिल हुए थे।आसिफ ने श्याम पर चाकू से हमला वहां पर सभी ने चढ़त में रुपए लूटे। दोनों भाइयों का एक नाबालिग से लूटे गए रुपए के बंटवारे को लेकर विवाद ह...