अमरोहा, अप्रैल 2 -- नगर के एक बैंक्वेट हॉल में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान युवतियों के फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद में सरेराह जमकर मारपीट हुई। हमलावरों ने दूल्हे के सगे भाई को कार से खींचकर बुरी तरह पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जनपद संभल के थाना नखासा क्षेत्र के गांव निवासी युवक की बारात बुधवार रात नगर के गजरौला अड्डे के नजदीक बाईपास किनारे बैंक्वेट हॉल में आई थी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान बारात में शामिल युवक घरात पक्ष की युवतियों के फोटो खींचने लगे। कई लोगों ने ऐसा करने से मना किया। इस बात को लेकर कहासुनी के बाद दूल्हे के भाई से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दूल्हे का भाई अपनी कार में बैठकर जाने लगा।आरोप है कि तभी आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.