गोरखपुर, मई 23 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में एक बारात के दौरान युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोला बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गड़री निवासी राम नयन ने तहरीर में बताया है कि उनका पुत्र सचिन कुमार 19 मई को बड़हलगंज थाना क्षेत्र के डेरवा स्थित एक सरकारी विद्यालय में आयोजित बारात में शामिल होने गया था। भोजन के बाद किसी बात को लेकर रामपुर गड़री निवासी राम किशुन, सूरज, दीपक, सूरज, विट्टू व मन्नू तथा बेलपार निवासी सूरज ने मिलकर सचिन कुमार पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- बारातियों, घरातियों से मारपीट, तोड़फोड़ में 12 पर केस थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...