कौशाम्बी, मई 17 -- बारात में शामिल होने गए एक युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी, मोबाइल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये हजारों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। प्रयागराज के तिलकनगर अल्लापुर निवासी अंदीप कुमार सोनकर ने बताया कि वह बुधवार को अपने मित्र की बारात में शामिल होने के लिए कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना अंतर्गत बलीपुर टाटा गांव गया था। आरोप है कि बारात स्थल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। पीड़ित के अनुसार, बेहोशी की हालत में किसी ने उसकी जेब से करीब 17 हजार रुपये नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन पार कर दिया। होश आने के बाद वह घर पहुंचा, जहां परिजनों ने उसका इलाज कराया। तबीयत सामान्...