बदायूं, अप्रैल 26 -- क्षेत्र के गांव गढ़ौली में बीती रात बारात में उस समय अफरातफरी मच गई, जब दबंग युवकों ने बारातियों पर हमला कर दिया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक बाराती की सोने की चेन और नगदी भी गायब हो गई। पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम वितरोई थाना मुजरिया निवासी सुधीर पुत्र मुरारी के अनुसार वह अपने भाई की बारात लेकर गढ़ौली गांव आया था। आरोप है कि रात करीब एक बजे जैसे ही बारात दरवाजे पर पहुंची, तभी गांव के किशन पुत्र शिशुपाल, दुर्गेश और उनके कुछ अन्य साथियों ने लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंचकर गालीगलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- रंजिश में युवक की पिटाई, नकदी छीनने का आरोप विरोध करने पर आरोपितों ने बारातियों पर हमला कर दिया। हमले में दीपक, समर और बिजेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं। हंगाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.