बिजनौर, फरवरी 18 -- बारात में मारपीट और फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। सोमवार को गांव चंदोक निवासी एक युवती की बरात डेहरी महेश्वरी से नांगल -चंदक मार्ग पर बरकातपुर चौराहे के समीप एक वैंकट हॉल में आई थी। लड़की पक्ष की ओर से तिसोतरा निवासी कौशल का आरोप है कि चढ़त के बाद बरात जब मंडप में पहुंची तो बारात में शामिल रसूलपुर आबाद थाना हल्दौर निवासी अजीत व शगुन अपने अन्य साथियों के साथ डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद करने लगे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो तभी अजीत ने अपने भाई शगुन से तमंचा लेकर उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। घटना से अफरातफरी मच गई, तभी आरोपी फायर करते हुए फरार हो गए। कौशल की तहरीर पर पुलिस ने अजीत व शगुन सहित अज्ञात के विरुद्ध जानले...