बारात में मारपीट, तीन घायल, चार के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 8 -- कुंडा, संवाददाता बारात के दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर युवक बीच बचाव करने लगा तो कुछ लोग उसे उसके भाई और पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। बारात में मारपीट होने पर अफरा तफरी मच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।मानिकपुर थाना क्षेत्र के तकिया बड़ेरा गांव निवासी मो. अरमान पुत्र मो. रहीश ने पुलिस को तहरीर दी। 7 जून की शाम करीब चार बजे उसके साले की बेटी (भतीजी) की बारात आई थी। बारात में किसी बात को लेकर लोग विवाद करते हुए लड़ाई झगड़ा करने लगे। वह लोगों को समझाने और बीच-बचाव करने लगा। तभी कुछ युवक उसको गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। उसकी चीख सुनकर उसका भाई फूलबाबू, पत्नी शमीना बानो बचाने दौड़़ी तो उन लोगों ने भाई और पत्नी को भी गालियां देते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.