बदायूं, फरवरी 20 -- बदायूं, संवाददाता। बारात में हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय के आदेश पर वजीरगंज थाना पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें दो अज्ञात आरोपी भी शामिल हैं। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने तमंचा, लाठी, डंडा और स्टील की रॉड से हमला किया, जिसमें वह और उनके परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इसके साथ ही आरोप है कि पीड़ित का मोबाइल, नकदी और बहन के जेवरात भी छीन लिए गए। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। अलीगढ़ जिले के थाना क्वारसी के संगम विहार कॉलोनी गली नंबर 5, नगला तिकोना के रहने वाले बब्लू सिंह पुत्र राम प्रकाश सिंह ने एसीजेएम एसडी के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दिनांक 30 नवंबर 2025 को उनके चचेरे भाई की बारात लड़की व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.