लखनऊ, फरवरी 26 -- दुबग्गा थानाक्षेत्र में शादी समारोह में महिलाओं का वीडियो बनाने का विरोध करने पर बरातियों ने दुल्हन के मौसेरे भाई को पीट दिया। शादी में आए लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा कर अलग किया। बुधवार को पीड़ित ने दुबग्गा थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीजीआई के लौगांखेड़ा निवासी सर्वेश पाल ने बताया कि मंगलवार को वह दुबग्गा के मौरा गांव में मौसी की बेटी की शादी में गए थे। बारात में स्थानीय युवक और बंथरा गुठौली गांव के कुछ बाराती महिलाओं का वीडियो बना रहे थे। पीड़ित ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो रिश्तेदारों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। आरोप है कि खाना खाने के बाद वह शादी के पंड़ाल से बाहर निकले थे। इसी दौरान बंथरा गुठौली निवासी अंकित और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर...