उरई, मई 12 -- माधोगढ़। संवाददाता रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा निवासी एक युवक ने बारात में भाई से हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर घर के बाहर बने कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति संभालते हुए शांति व्यवस्था कायम रखी।सोमवार रात पीआरवी 8827 को सूचना मिली कि ग्राम कुठौंदा निवासी 42 वर्षीय बृजेश जाटव अपने छोटे भाई उमेश के साथ ग्राम धनजा में एक बारात में शामिल होने गया था। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद से नाराज बृजेश घर पहुंचा और गुस्से में आकर घर के बाहर बने कुएं में कूद गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रेढ़र मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.