बारात में भड़का पुरानी रंजिश का विवाद, बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या
संवाददाता, जून 7 -- यूपी के वाराणसी में बरजी (फूलपुर) गांव में शनिवार को मनबढ़ों ने भोथू यादव (60) की लाठी-डंडा और बांस से पीटकर हत्या कर दी। इस प्रकरण में गांव के ही युवक अनीश यादव समेत तीन के खिलाफ नामजद तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ फूलपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। परिजनों का आरोप है कि भोथू को गोली मारी गई, हालांकि पुलिस इनकार कर रही है। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का असल कारण स्पष्ट होगा। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में एक को हिरासत में लिया गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार भोथू यादव और नन्हेंलाल यादव के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। बीते 14 मई को गांव में आई एक बरात में भोथू यादव के बेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.