संभल, अप्रैल 27 -- थाना क्षेत्र के गांव दबोई खुर्द में रविवार देर रात एक शादी समारोह उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब बारातियों के बीच मामूली कहासुनी मारपीट और पथराव में तब्दील हो गई। दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में कई महिला-पुरुष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव दबोई खुर्द निवासी राजपाल की बेटी की बारात मुरादाबाद जनपद के थाना डिलारी क्षेत्र के एक गांव से आई थी। रात करीब 11 बजे बारात पंडाल में बाराती खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर बारातियों में गाली-गलौज शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- बारात में डीजे बंद करने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.