प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के खजुरनी गांव में रविवार दोपहर आई बारात में आतिशबाजी के दौरान मारपीट और हंगामे में जेल चौकी इंचार्ज में चार लोगों को नामजद करते हुए दर्जन भर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मारपीट में घायलों ने भी मामले में कोई तहरीर नहीं दी थी। खजुरनी गांव की युवती के निकाह के लिए रविवार को देहात कोतवाली के गुमान सिंह का पुरवा से आई बारात में आतिशबाजी को लेकर विवाद होने लगा। बारात में शामिल दो गुट के युवकों में विवाद के बाद मामला बढ़ा तो मारपीट होने लगी। इससे पूरे बारात में भगदड़ मच गई। यह भी पढ़ें- जंग का मैदान बनी बारात, दर्जनभर से अधिक घायल दोनों और से मारपीट में कई लोग शामिल हो गए और दर्जन घर से अधिक लोगों को चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल चौकी इंचार्ज...