अमरोहा, मार्च 10 -- हसनपुर (अमरोहा), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली में रविवार रात बारात चढ़त के दौरान डीजे पर बज रहे फूहड़ गानों का विरोध करना वधु पक्ष को भारी पड़ गया। नशे में धुत बारातियों ने समझाने की कोशिश कर रहे दुल्हन के पिता के साथ न सिर्फ अभद्रता और खींचतान की, बल्कि बीच-बचाव करने आए चचेरे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका, उन्होंने घायल को अस्पताल के भीतर घुसकर दोबारा बुरी तरह पीटा। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली निवासी की बेटी की बारात रविवार देर शाम जनपद संभल के गांव शेखपुरा से आई थी। रात करीब नौ बजे बारात चढ़त हो रही थी। जैसे ही डीजे बजता हुआ दुल्हन के घर के आगे पहुंचा कि इस दौरान जनपद मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी पांच युवक शराब पीकर हंगामा करने लगे। दुल्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.