बारात में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, पांच घायल
जौनपुर, मई 24 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खलौतीपुर गांव में शुक्रवार रात आई एक बारात में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव में शुक्रवार को बारात आई थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद मारपीट में बदल गया। एक पक्ष से खलौतीपुर निवासी टिल्ठू, उनके बेटे सतीशचंद और चंदन घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासीपुर निवासी शनि कुमार तथा अभिषेक कुमार घायल हुए। यह भी पढ़ें- बारातियों, घरातियों से मारपीट, तोड़फोड़ में 12 पर केस सभी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में उपचार कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.