बिजनौर, मई 1 -- चांदपुर। थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव खानपुर खादर में गुरुवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चढ़त के दौरान एक महिला अचानक बारात में पहुंच गई और दूल्हे को अपना पति बताकर शादी रुकवा दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, अमरोहा जनपद के धनौरा थाना क्षेत्र के गांव पपसरी खादर से बारात चांदपुर के खानपुर खादर आई थी। शाम करीब चार बजे चढ़त की रस्म चल रही थी, तभी एक महिला वहां पहुंची और दूल्हे पर अपना अधिकार जताने लगी। महिला के इस दावे के बाद परिजनों ने शादी की रस्में रोक दीं। यह भी पढ़ें- निकाह में न बुलाए जाने से नाराज चाचा ने वेल्डिंग कराकर सील कर दिया गेट, दूल्हा-दुल्हन की रुक गई एंट्रीमहिला का दावा बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है, लेकिन कई साल से अपने पति से अलग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.