नोएडा, फरवरी 13 -- नोएडा, संवाददाता। छपरौली गांव में 10 फरवरी की रात बारात में नाचने के दौरान हुए विवाद में युवक को सड़क पर घसीटकर बेरहमी पीटा गया। घटना के तीन दिन बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पीड़ित से शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो एक मिनट 11 सेकेंड का है, जिसे मोबाइल से बनाया गया है। वीडियो में सफेद शर्ट-पैंट पहने एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा है। उसे करीब आधा दर्जन लोग घेरे हुए हैं। उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। वहीं, एक व्यक्ति लाठी लिए हुए है। वह भी करीब पांच से छह बार उस व्यक्ति को मार रहा है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति युवक का कॉलर खींचकर उसे गाड़ी की तरफ ले जा रहा है और बोल रहा है, उसे गाड़ी में डालो। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। बताया जा रहा है कि घटना 10 फरवरी की रात छपरौली गांव की है। गांव में एक शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.