बुलंदशहर, जून 10 -- अहार थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में बारात चढ़त के दौरान हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों के चोटें आई हैं। पुलिस ने किसी तरह बारातियों को बाहर निकलवाया। सोमवार की सुबह दोनों पक्षों में समझौते के बाद विवाह की पूरी रस्म हुई और उसके बाद दुल्हन विदा हुई। क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में रविवार को थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव मंडौना से एक बारात आयी थी। बारात के गांव पहुंचने पर खाने से पहले चढ़त शुरू करायी गयी, जिसमें लड़के पक्ष के लोग नाचते हुए चल रहे थे। जिसमें लड़के पक्ष से आयी कुछ महिलाएं भी नाच रही थी, उनके साथ लड़की पक्ष के कुछ लोग भी नाचने लगे। जिनको लड़के वालों ने मना किया तो वहां कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शूरू हो गयी। दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.