बारात में नहीं मिला सम्मान तो दंपति पर किया कुल्हाड़ी से हमला
फतेहपुर, जून 26 -- खखरेरू। बारात में सम्मान न मिलने की बात से नाराज एक युवक ने शराब के नशे में पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। कौशांबी जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र के कटैनी गांव निवासी पितईलाल ने बताया कि वह अपने साले की बारात से लौटकर बसवा गांव में साले के घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी भरतलाल शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि बारात में न पूछने की बात कहकर उसने कुल्हाड़ी से पितईलाल के सिर पर वार कर दिया। पति को बचाने आई पत्नी सुमित्रा पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.