बारात में दो मवेशियों का डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बहराइच, अप्रैल 23 -- तेजवापुर,बहराइच,संवाददाता। कभी-कभी जिंदगी में कुछ ऐसे अनोखे और हैरान कर देने वाले पल आते हैं जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। ऐसा ही एक मजेदार और अविश्वसनीय नजारा महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया पंडित पुरवा में एक बारात के दौरान देखने को मिला। डीजे की तेज धुन पर जब बाराती नाच-गाने में मशगूल थे तभी दो मवेशी भी संगीत की लय पर थिरकने लगे। यह नजारा देखकर वहाँ मौजूद हर कोई हैरान रह गया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि बारात की असली जान बाराती नहीं बल्कि दो मवेशी बन जाएँगे। मौजूद लोगों ने इस अनोखे पल को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।जानकारी यह भी पढ़ें- बारात में दो मवेशियों का डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के अनुसार महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.