सीवान, फरवरी 26 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर पंचायत के भिखारीपुर गांव में मंगलवार की रात शादी समारोह में गोली लगने से दूल्हे के मामा गम्भीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने से घायल दूल्हे के मामा सिसवन थाना क्षेत्र का घुरघाट मठिया निवासी राम बालक भारती का पुत्र चितेश्वर भारती है। इस मामलें में घटना के दो दिन बाद तक थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं मिला । अंततः पुलिस को चौकीदार के बयान पर एफआईआर दर्ज करना पड़ा। दरौंदा थाने के चौकीदार सह रुकुन्दीपुर निवासी सरयूग मांझी के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में कहा गया है कि मंगलवार को भिखारीपुर निवासी धर्मेंद्र गिरी के घर उनकी लड़की नेहा गिरी की बारात छपरा जिले के रिविलगंज थाने के गोदना मठिया से आई हुई थी। बारात दरवाजे पर लगाने के समय करीब 8:00 बजे डांस एवं ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.