मधुबनी, जून 15 -- रामशरण साह मधुबनी। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने रविवार की रात देशविरोधी गतिविधियों में शामिल मौलाना इजहारूल हक को बेहद नाटकीय और फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया। एटीएस के अधिकारियों ने कार्रवाई से पहले न सिर्फ शादी समारोह (बारात) का लुत्फ उठाया, बल्कि वहां आए मेहमानों से दुआ-सलाम भी की। इसके बाद जैसे ही आरोपी अपने ठिकाने पर पहुंचा, एटीएस ने उसे दबोच लिया। वीवीआईपी इलाके में हुई यह गुप्त और रणनीतिक गिरफ्तारी पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़ा इजहारूल हक मधुबनी से गिरफ्तारगिरफ्तारी की योजना छापेमारी टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध इजहारूल हक भौआड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने आया है। सूचना मिलते ही एटीएस के अधिकारी आम मेहमानों ...