मेरठ, अप्रैल 15 -- दौराला-मसूरी मार्ग स्थित कस्बे के मुख्य बाजार में बारात के दौरान कार सवार युवकों की दबंगई का मामला सामने आया है। गाड़ियों में सवार कुछ युवक खिड़कियों से बाहर निकलकर हुड़दंग कर रहे थे। इसी बीच एक राहगीर युवक द्वारा विरोध करने पर कार सवारों ने उसे घेर लिया और सरेराह बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। बताया गया कि लावड़ कस्बे से दूल्हे की गाड़ी के साथ कई कारों का काफिला बाजार से गुजर रहा था। इस दौरान तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे और कुछ युवक गाड़ियों से बाहर निकलकर शोर-शराबा कर रहे थे। वहां से गुजर रहे एक युवक ने इस पर आपत्ति जताई, जिससे नाराज होकर कार सवार युवकों ने उसे पकड़ लिया और बीच बाजार मारपीट शुरू कर दी।घटना का वीडियो पास में मौजूद किसी युवक ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.