बारात में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, हंगामा
बुलंदशहर, मई 25 -- कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बारात में डीजे पर डांस करने को लेकर बाराती और घराती पक्ष में विवाद हो गया। विवाद में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। क्षेत्र के गांव निवासी की पुत्री की शादी समारोह एक मैरिज होम में चल रहा था। बारात गाजियाबाद क्षेत्र के गांव से आई थी। देर रात डीजे पर डांस करने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हो गई। और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बताया जाता है मारपीट के दौरान लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की । कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीजे पर डांस को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.