बारात में डीजे को लेकर विवाद में चार लोगों पर हमला
गोरखपुर, मई 5 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा में एक विवाह समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि डीजे वाहन पर सवार चार युवकों ने हाकी और रॉड से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। खड़खड़िया गांव के टोला अमहवा निवासी जितेन्द्र यादव अपने मित्र विशाल सहानी की बारात में शामिल होने गुलरिहा गए थे। बारात की अगुवानी में विलंब होने पर डीजे संचालक से गाना बजाने को कहा गया, जिस पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि डीजे वाहन पर मौजूद महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के परगापुर हथिगढवा निवासी अखिलेश निषाद, नीरज, रघुनाथ और प्रदीप ने हाकी व लोहे की रॉड निकालकर जितेन्द्र यादव व रितेश यादव पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे जितेन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.